फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cytology paper handed over in Embryology examination

एंब्रायोलॉजी की परीक्षा में थमा दिया साइटोलॉजी का प्रश्नपत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cytology paper handed over in Embryology examination
परिसर निदेशक प्रो. नीरज तिवारी को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षा में बुधवार को बड़ी लापरवाही सामने आई है। बीएससी तृतीय सेमेस्टर की एंब्रायोलॉजी विषय की परीक्षा में छात्रों को साइटोलॉजी का प्रश्नपत्र पकड़ा दिया। गलत प्रश्नपत्र आने से छात्रों में भारी रोष है। कुमाऊं विवि की ओर से परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। इधर एबीवीपी ने एसएसजे परिसर निदेशक के माध्यम से कुमाऊं विवि के कुलपति को ज्ञापन भेज कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में इन दिनों कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से संचालित कक्षाओं की परीक्षाएं चल रहीं हैं। बुधवार को बीएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्रों की एंब्रायोलॉजी की परीक्षा थी, लेकिन जब छात्र परीक्षा देने बैठे तो उनके हाथों में साइटोलॉजी का प्रश्नपत्र थमा दिया गया। दूसरे पाठ्यक्रम का प्रश्नपत्र देखकर छात्र दंग रह गए। छात्रों को कुछ भी समझ नहीं आया। बाद में परीक्षा को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इधर एबीवीपी ने कुलपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि कोविड के कारण पहले ही छात्र कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
विवि की लापरवाही से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस तरह की लापरवाही शर्मनाक है। पहले भी कई बार ऐसी लापरवाही की जा चुकी है। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र ही मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दे डाली। ज्ञापन देने वालों में एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीष जोशी, सोनू चौहान, राजन जोशी, शुभम पांडे, हिमांशु कनवाल, अमित नैनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में पाठ्यक्रम से अलग प्रश्नपत्र आने की सूचना मिली, कुमाऊं विवि में संपर्क किया गया। जिसके बाद बुधवार की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। -प्रो. नीरज तिवारी, एसएसजे परिसर निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed