फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cylinders filled truck fell into the ditch, cleaner death

सिलेंडरों से भरा ट्रक खाई में गिरा, क्लीनर की मौत

Mon, 04 May 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा) Updated Mon, 04 May 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Cylinders filled truck fell into the ditch, cleaner death

गैस सिलेंडर लेकर पिथौरागढ़ जा रहा ट्रक सोमवार की सुबह कांडानौला के पास असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि क्लीनर की सिलेंडरों से कुचलकर मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद चालक को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। गनीमत रही कि पहाड़ी से लुढ़कने के दौरान कोई सिलेंडर फटा नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इधर, राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।

विज्ञापन


हल्दूचौड़ स्थित बॉटलिंग प्लांट से सिलेंडर लेकर पिथौरागढ़ जा रहा ट्रक (एचआर-38-0373) सुबह सात बजे पिथौरागढ़ मार्ग पर दन्यां से आठ किमी नीचे कांडानौला के निकट असंतुलित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर खाई में गिर गया। आवाज सुनकर कांडानौला गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक ट्रक के क्लीनर हल्द्वानी निवासी रमेश खोलिया की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चालक वीरेंद्र कुमार पुत्र पूरनराम निवासी मुणसेना पीलीभीत (यूपी) गंभीर रूप से घायल था। होमगार्ड उमेश कांडपाल, खजान कांडपाल, प्रधान बुद्धिराम, पूर्व प्रधान गोपाल राम आदि ने चालक को खाई से निकाला। 108 एंबुलेंस से धौलादेवी स्थित प्राथमिक अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अल्मोड़ा जिला अस्पताल भेजा गया। यहां हालत गंभीर देख हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर भनोली तहसील के नायब तहसीलदार एनएस धामी, राजस्व निरीक्षक पीएस सुप्याल, राजस्व उप निरीक्षक नवीन सनवाल आदि मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया। इधर, बेस अस्पताल के सीएमएस डा. पीके उप्रेती ने बताया कि चालक की गंभीर हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed