फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cyber fraudster swindled Rs 73,293 on the pretext of promising a job in almora

UK News: फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी का दिया झांसा, 73 हजार रुपये ठगे; ठग ने वन विभाग का अधिकारी बनकर किया फोन

Thu, 04 Sep 2025 05:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 04 Sep 2025 05:18 PM IST
सार

एक व्यक्ति को साइबर ठग ने वन विभाग का अधिकारी बताया और नौकरी लगाने का झांसा देकर 73,293 रुपये ठग लिए। ठगी के शिकार हुए व्यक्ति ने चौखुटिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Cyber fraudster swindled Rs 73,293 on the pretext of promising a job in almora
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र के एक व्यक्ति को साइबर ठग ने वन विभाग का अधिकारी बताया और नौकरी लगाने का झांसा देकर 73,293 रुपये ठग लिए। ठगी के शिकार हुए व्यक्ति ने चौखुटिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

थापला मासी चौखुटिया निवासी प्रकाश चंद्र सिंह ने बताया कि 23 अगस्त 2025 को 9:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। उसने खुद को वनाधिकारी बताते हुए कहा कि वन विभाग में भर्ती निकली है। अगर आप इच्छुक हो तो अपने डॉक्यूमेंट भेजो। आपको फॉरेस्ट गार्ड में भर्ती करा दूंगा।

विज्ञापन

इसके बाद ठग ने व्हाट्सएप पर एक फार्म भेजा और बोला डॉक्यूमेंट भेज दो फार्म में खुद भर लूंगा। फार्म की फीस 470 रुपये भेजने को कहा। स्केनर मिलने के बाद उसने रुपये भेज दिए। फिर एक अज्ञात व्यक्ति ने बीमा के नाम पर 3960 रुपये डालने को कहा और उन्होंने डाल दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उस व्यक्ति ने मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के नाम पर पैसे मांगे और कागजात सत्यापन करने के नाम पर 73,293 रुपये ठग लिए। इसके बाद शक होने पर उसने मोबाइल से साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 नंबर पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed