फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural programme orgnised.

Almora News: रे मूढ़ जनक बतला जल्दी यह शिव धनु किसने तोड़ा है...

Tue, 31 Oct 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 31 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme orgnised.
अल्मोड़ा। पनुवानौला में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर, परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

रामलीला में कलाकारों ने सजीवता से अभिनय कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। राम की भूमिका सूरज बिष्ट, लक्ष्मण की कमल जोशी, भरत की प्रियांशु भट्ट, शत्रुघ्न की कृष्णा राणा, सीता की संजय नेगी, परशुराम की मनीष नेगी, विभीषण की संजय नेगी, रावण की हेमन्त शाह, जनक के पात्र की भूमिका कुंदन सिंह गैड़ा ने निभाई। यहां मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा रहे। वहीं सोमेश्वर के छानी ल्वेशाल में आयोजित रामलीला के छठे दिन सूर्पणखा नासिका छेदन, खरदूषण वध, सीता हरण, जटायु मरण, शबरी मिलन आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। यहां कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह, श्याम सिंह, गुसाई सिंह, राजू, आनंद, महेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

.
रानीखेत में रामलीला की धूम
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर के निकटवर्ती लालकुर्ती कुमपुर बाजार में रामलीला का मंचन जारी रहा। अंगद की भूमिका निभा रहे इमरान खान के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। रामलीला के कमेटी रामेश्वर गोयल ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के इमरान खान बीते 10 वर्षों से लालकुर्ती रामलीला कमेटी से जुड़े हैं। यहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश गोरी, संजय पंत, रामेश्वर गोयल, सुनील कुमार, विनोद भार्गव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed