{"_id":"654fc35a0ff0cbd98a09af04","slug":"cultural-programme-in-district-almora-news-c-232-1-alm1001-4919-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: छोटी दिवाली पर जगमगाया अल्मोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: छोटी दिवाली पर जगमगाया अल्मोड़ा
Sat, 11 Nov 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। छोटी दिवाली पर दीये और विद्युत मालाओं की सतरंगी रोशनी से सांस्कृतिक नगरी जगमगा उठी। प्रकाश पर्व दिवाली पर मां लक्ष्मी का पूजन रविवार को किया जाएगा। दिवाली की रौनक कई दिन पहले से ही दिखाई दे रही है। शनिवार को छोटी दिवाली हर्षोल्लास से मनाई गई। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। छोटी दिवाली पर लोगों ने घरों में दीये जलाए। शाम होतेे ही अल्मोड़ा शहर सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने बम-पटाखे भी फोड़े। संवाद
विज्ञापन