{"_id":"671fc88f97f5e5830d0daac9","slug":"cultural-news-in-district-almora-news-c-232-1-shld1002-119471-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सज गया है अल्मोड़ा का बाजार, धनवर्षा का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सज गया है अल्मोड़ा का बाजार, धनवर्षा का इंतजार
Mon, 28 Oct 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 28 Oct 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धनतेरस और दिवाली के लिए नगर और जिले का बाजार सज गया है। बर्तन से लेकर सराफा, इलेक्ट्राॅनिक, वाहन बाजार में एडवांस बुकिंग होने और बाजार में रौनक बढ़ने से कारोबारियों को खरीदारी में उछाल आने की उम्मीद है।
धनतेरस के लिए बर्तन बाजार में एक दिन पहले से ही रौनक दिखाई दी। लोगों ने सोमवार को ही बर्तनों की दुकानों से खरीदारी की। दुकानों में तांबे सहित अन्य पारंपरिक बर्तन सजे हैं। धनतेरस पर नगर के बर्तन बाजार में ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न ऑफर दिए जा रहे हैं।
सराफा बाजार को भी उम्मीद
सराफा बाजार में व्यापारियों ने सोने-चांदी के सिक्के मंगा लिए हैं। लोगों की आमद सोमवार से ही आभूषण की दुकानों पर होने लगी है। जौहरी बाजार के व्यवसायी जगदीश लाल वर्मा ने बताया कि बाजार में अच्छी बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में आएगा उछाल
लोगों ने माइक्रोवेव, वाशिंग मशीन, मोबाइल की एडवांस बुकिंग की है। कचहरी बाजार स्थित प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामी प्रकाश रावत ने बताया कि लोगों के रूझान को देखते हुए कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
बोले व्यवसायी
तांबे, पीतल के साथ ही अन्य बर्तनों पर एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। पुराने बर्तन भी बदले जा रहे हैं। धनतेरस पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। -सक्षम अग्रवाल, कारखाना बाजार, अल्मोड़ा।
ग्राहकों की पसंद और बजट के अनुसार हर तरह के बर्तन उपलब्ध है। धनतेरस के लिए हमारी तैयारियां पूरी हैं। उम्मीद है इस बार कारोबार अच्छा रहेगा। - सुभाष कुमार, धारानौला, अल्मोड़ा।
धनतेरस के लिए बाजार में ग्राहकों की पसंद के मुताबिक विभिन्न डिजाइनों में आभूषण, भगवान गणेश, लक्ष्मी की मूर्तियां तैयार की गई हैं। उम्मीद है कि कारोबार अच्छा रहेगा।- भुवन वर्मा, कचहरी बाजार, अल्मोड़ा।