फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   cultural news in district.

क्षेत्र में जन जागृति लाएगा भव्य आयोजन : हरीश रावत

Sun, 08 Jun 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 08 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
cultural news in district.
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। सांस्कृतिक रामलीला कमेटी ककलासों की ओर से जीनापानी में आयोजित रामलीला का शनिवार रात रावण वध और राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रहे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने मंचन के समापन पर कहा कि क्षेत्रवासियों के प्रयासों से दशकों बाद रामलीला आयोजित कर ककलासों पट्टी श्रीराम के जयकारों से गूंजा है। इसके लिए उन्होंने सांस्कृतिक रामलीला कमेटी ककलासों के कार्यों की सराहना की। कहा कि यह सफल आयोजन भविष्य में रामलीला को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और इससे क्षेत्र में जन जागृति बढ़ेगी। विशिष्ट अतिथि आनंद सिंह रावत ने कहा कि सालों बाद ककलासों क्षेत्र में रामलीला मंचन होना एक नई सुबह का शुभारंभ है और यह महायज्ञ कर कमेटी ने मानव कल्याण का काम किया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व शनिवार रात रावण वध का प्रसंग मंचित हुआ। रविवार दिन में राम राज्याभिषेक हुआ और इसके बाद भव्य भंडारा आयोजित हुआ। कमेटी के अध्यक्ष हेम चंद्र हर्बोला ने मंचन में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हेम चंद्र हर्बोला, उपाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत, सचिव चंदन सिंह बिष्ट, संगठन सचिव प्रकाश सिंह रावत, नवीन चंद्र करगेती, कृपाल सिंह रौतेला, हेम चंद्र पांडेय, दया किशन सती वरामनगर डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष ललित कड़ाकोटी और पूर्व जिला शिक्षाधिकारी मदन राम आर्या समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed