फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cultural Gathering In Bagvalipokhar

हाई काकड़ी झिलमां लूंण पिसो सिलमा..............

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Cultural Gathering In Bagvalipokhar
बग्वाई कौतिक में हाई काकड़ी झिलमां लूंण पिसो सिलमा के बोल पर नृत्य पेश करतीं प्रवाह संस्‍था की कल - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर के ऐतिहासिक बग्वाई कौतिक (बग्वाली मेला) के दूसरे दिन रगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रवाह सांस्कृतिक और जन कल्याण समिति की ओर से हाई काकड़ी झिलमां लूंण पिसो सिलमा सहित कई गीतों के माध्यम से समां बांध दिया। स्थानीय विद्यालयों के बच्चों के कार्यक्रमों को खूब सराहना मिली।
विज्ञापन

दूसरे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य पलायन निवारण आयोग के सदस्य अनिल सिंह शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष द्वाराहाट मुकुल शाह, समाज सेवी गिरीश चौधरी और श्याम सुंदर रौतेला आदि ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। प्रवाह सांस्कृतिक एवं जन कल्याण समिति अल्मोड़ा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कलाकारों और विभिन्न विद्यालयी टीमों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। दीक्षा मांटेसरी स्कूल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौलाकोट, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढूंगी के बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेला परिसर में ही चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। जिसमें वरिष्ठ फार्मासिस्ट गोविंद मेहता सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ये रहे मौजूद
मेले में मेला समिति अध्यक्ष सुबेदार मेजर हरी सिंह भंडारी, सचिव प्रमोद जोशी, कोषाध्यक्ष विनोद अधिकारी, सांस्कृतिक सचिव डॉ दीपक मेहता, संतोष बिष्ट, त्रिभुवन बिष्ट, हरिशरण शर्मा, जीवन अधिकारी, मनोहर भंडारी, डॉ. दामोदर जोशी, बलवीर भंडारी, अर्जुन बिष्ट, हरीश रौतेला, देवेंद्र बिष्ट, भानू जोशी, प्रकाश बनेशी, मनोज पांडे, हेम जोशी, मोहन सिंह बिष्ट, मेला समिति के पूर्व अध्यक्ष हरीश भंडारी आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष सिंह बिष्ट और डॉ. दीपक मेहता ने किया। संवाद
ये प्रतिभाएं हुईं सम्मानित
द्वाराहाट। बग्वाई मेले में डॉ. दीपक मेहता की संपादित बग्वाई मेला समिति की स्मारिका बग्वाल का लोकार्पण किया गया। वही शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह सिजवाली, पत्रकारिता के क्षेत्र में जगत सिंह रौतेला, रमेश त्रिपाठी और संजय मठपाल को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। लोक गायिका बीना तिवाड़ी को लोक प्रकृत्ति संस्था की ओर से इस वर्ष का लोक प्रकृत्ति सम्मान- 2022 प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान लोक प्रकृति के अध्यक्ष डॉ. दीपक मेहता व क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

आज ये होंगे कार्यक्रम
कल 29 अक्तूबर को स्थानीय विद्यालयी व लोक कलाकारों के अतिरिक्त संस्कार ग्रुप के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

द्वाराहाट के बग्वाई मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद

द्वाराहाट के बग्वाई मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed