{"_id":"67fc0d9ab0aa7b8f8b0d5ac9","slug":"cultural-gathering-from-may-onwards-ranikhet-news-c-232-1-alm1005-126810-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कालू सैयद बाबा का 51वां उर्स शरीफ 20 मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कालू सैयद बाबा का 51वां उर्स शरीफ 20 मई से
Mon, 14 Apr 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
25 मई की सुबह कुल शरीफ व शाम को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा समापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कौमी एकता और आध्यात्मिक एकजुटता का प्रतीक हजरत कमालुद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैहे (कालू सैयद बाबा) का 51वां सालाना उर्स शरीफ 20 मई से 25 मई तक मनाया जाएगा। दरगाह के खादिम मोहम्मद मोहसिन ने बताया कि 20 मई को कुरआन ख्वानी से उर्स की शुरुआत होगी, जबकि समापन 25 मई की सुबह कुल शरीफ व शाम को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया जाएगा।
रविवार को दरगाह परिसर में विभिन्न समुदायों की बैठक हुई। जिसमें उर्स कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं कवि सम्मेलन, मुशायरा, आम लंगर, सूफियाना कव्वाली और नात-ए-पाक जैसे कार्यक्रम विशेष आकर्षण रहेंगे। संचालन अमीनउर्रहमान ने किया। वहां छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी, नगर पालिका के अध्यक्ष अरुण रावत, टैक्सी यूनियन से विजय रावत, महेंद्र सिंह मर्तोलिया, विनीत चौरसिया, कुलदीप कुमार, मनोज कुमार, उमेश भट्ट, कविता भंडारी, इजाज अहमद आदि थे।