फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   CSD Canteen in Almora

वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों को अब सीएसडी कैंटीन में नहीं लगना पड़ेगा लाइन पर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
CSD Canteen in Almora
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों को अब सीएसडी कैंटीन में घंटों तक लाइन में खड़े रहकर सामान खरीदने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र (केआरसी) ने 70 साल से अधिक आयु वर्ग के पूर्व सैनिकों के लिए सीएसडी कैंटीन में सीधे प्रवेश की व्यवस्था कर दी है। इनमें कारगिल, बांग्लादेश आदि युद्धों में शिरकत करने वाले पूर्व सैनिक भी शामिल हैं। राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने इसके लिए केआरसी के अधिकारियों का आभार जताया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश महासचिव हरी सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने कई बार केआरसी के अधिकारियों के अलावा ब्रिगेड कमांडेंट चौबटिया, आर्मी सप्लाई कोर के सीओ और एमएच के अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजे थे। इनमें कहा गया था कि तमाम युद्धों में देश की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों को आकर घंटों लाइन में खड़े रहते हैं। इनके लिए विशेष सुविधा प्रदान करने की अपील की गई थी। केआरसी के अधिकारियों ने अब 70 साल से अधिक आयु वर्ग के पूर्व सैनिकों को कैंटीन में सीधा प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed