{"_id":"5ce6dbcbbdec2207703179e6","slug":"crowds-of-tea-and-tv-shops-for-election-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव नतीजों के लिए चाय और टीवी की दुकानों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव नतीजों के लिए चाय और टीवी की दुकानों में भीड़
Thu, 23 May 2019 11:13 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 23 May 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
चुनाव नतीजों के बाद अल्मोड़ा बाजार में सेल्फी खींचने के साथ जलेबी खाते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
मतगणना के कारण नगर में बृहस्पतिवार सुबह से चहल-पहल शुरू हो गई थी। स्टेशन और मालरोड में लोग चाय की दुकानों में बैठकर चुनाव नतीजों पर चर्चा करते दिखे वहीं बाजार में बड़े-बड़े टीवी स्क्रीनों में नजरें टिकाए नतीजों का बारीकी से अध्ययन करने में लगे रहे। यह क्रम पूरे दिन चलता रहा। नतीजे पक्ष में आने पर कई व्यापारियों ने दुकान में मिठाई भी खिलाई जबकि कुछ युवाओं ने जलेबी खाते हुए सेल्फी भी खींची।
बृहस्पतिवार को नगर में सबसे ज्यादा भीड़ चाय की दुकान और टीवी की दुकानों में रही। चाय की चुस्कियों के बीच लोग मोबाइल में नतीजों का अपडेट देखते रहे और उस पर एक-दूसरे के साथ नतीजों पर चर्चा करते भी दिखे। आते-जाते लोग कुछ देर के लिए टीवी की दुकानों के आगे खड़े होकर नतीजे देखने में लगे रहे। रुझान और परिणामों के साथ लोगों के चेहरों पर उदासी और मुस्कुरान दिखी। इस दौरान कई व्यापारियों ने नतीजों पर खुशी जताते हुए मिठाई भी बांटी। वहीं कुछ युवाओं ने दोस्तों के साथ जलेबी आदि चीजों के साथ आनंद लिया और सेल्फी भी खिंचवाई।