{"_id":"68fbc126da869302f00851d1","slug":"crowds-gathered-at-stations-passengers-jostled-for-seats-on-buses-almora-news-c-232-1-shld1002-135523-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बसों में सीट पाने के लिए टूट पड़े यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बसों में सीट पाने के लिए टूट पड़े यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दीपावली पर्व संपन्न होने के बाद घर आए प्रवासी अब लौटने लगे हैं। इसके चलते बस स्टेशन में भीड़भाड़ रही। स्टेशन पर बस आते ही यात्री सीट पाने के लिए टूट पड़े। पहले सीट पाने की होड़ में यात्रियों में मारामारी रही। भीड़ बढ़ने पर परिवहन निगम ने गुरुग्राम रूट पर अतिरिक्त बस संचालित की। ग्रामीण रूटों पर वाहनों के सीमित संचालन से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
दिवाली मनाने के लिए मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी समेत विभिन्न शहरों में रहने वाले प्रवासी अपने गांव पहुंचे थे। शुक्रवार को काफी संख्या में प्रवासी लौटे। सुबह से ही रोडवेज, केमू स्टेशन में यात्रियों की भीड़ जुटी रही और वे बस का इंतजार करते रहे। जैसे ही स्टेशन पर बस आई तो यात्री सीट पाने के लिए उसमें टूट पड़े। जिसको जहां से मौका मिला वह बस में घुसने लगा। दिल्ली और गुरुग्राम के रूट पर यात्रियों की काफी आवाजाही रही। इस कारण बसें कम पड़ गईं। गुरुग्राम रूट पर रोडवेज ने एक अतिरिक्त सेवा का संचालन किया। इससे यात्रियों को राहत मिली।
ग्रामीण रूटों पर वाहनों की कमी
जिले के शहरफाटक, दन्यां, बाड़ेछीना, मौलेखाल, स्याल्दे समेत अन्य ग्रामीण रूटों पर आने जाने के लिए यात्रियों को वाहनों का इंतजार करना पड़ा। इससे उन्हें काफी परेशानी हुई। कई रूटों पर चालकों ने यात्रियों से अधिक किराया वसूला, इससे उनकी जेब ढीली हुई।
विज्ञापन
बोले यात्री
स्याल्दे जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहा है। टैक्सी चालक भी बुकिंग में जाने की बात कह रहा है। 25 मिनट से गंतव्य को जाने के लिए वाहन की तलाश कर रहा हूं। -सुनील सिंह, अल्मोड़ा
-- -- -- -- -- -
गुरुग्राम वाली बस में सीट नहीं मिल पाई। अब अतिरिक्त लगाई गई बस सेवा से जाना पड़ेगी। इससे गंतव्य में पहुंचने में काफी देर हो जाएगी। इस कारण ड्यूटी भी नहीं जा पाऊंगी। -सुशीला पाठक, अल्मोड़ा
-- -- -- -
कोट-- -- --
गुरुग्राराम रूट पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई। इस कारण एक अतिरिक्त बस का संचालन किया गया। यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा रहा है। -विजय तिवारी, एजीएम रोडवेज डिपो अल्मोड़ा

कोट