{"_id":"67fc0eb4c8fbf08d0b046aee","slug":"crowd-in-jageshwardham-on-weekends-almora-news-c-232-1-alm1005-126794-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वरधाम में वीकेंड और अवकाश के चलते उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वरधाम में वीकेंड और अवकाश के चलते उमड़े भक्त
Mon, 14 Apr 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
वाहनाें की कतार से लगा रहा जाम, डंडेश्वर मंदिर से आगे तक बनाई गई थी पार्किंग
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वरधाम में वीकेंड और सोमवार को सार्वजनिक अवकाश के चलते रविवार को काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। सैलानियों के वाहनों से इस सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। मंदिर समूह में दिनभर भक्तों की आवक बनी रही।
रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का यहां पहुंचना शुरू हो गया और बाद में भीड़ बढ़ गई। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान रूद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, नवग्रह पूजा, हवन इत्यादि कार्यक्रम चले। श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी से वाहनों की भी कतार लग गई। पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाने में लगा रहा लेकिन फिर भी कई बार जाम देखा गया। व्यवस्था बनाने के लिए वाहनों को डंडेश्वर मंदिर से आगे तक पार्क करवाया गया।