फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crowd in Almora market

शिवरात्रि के लिए उमड़े खरीदार, नगर का बाजार रहा गुलजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Crowd in Almora market
अल्मोड़ा में सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। महाशिवरात्रि पर्व से एक दिन पूर्व नगर का बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। फल विक्रेताओं के साथ ही पूजा सामग्री बेचने वालों की दुकानों पर का फी भीड़ रही। शिवरात्रि पर्व के लिए ग्राहकों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

शिवरात्रि का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। सोमवार को नगर के बाजारों में त्योहार का रंग दिखाई दिया। नगर के चौक बाजार, लाला बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, खजांची बाजार, धारानौला बाजार समेत विभिन्न बाजारों में काफी संख्या में लोग फल, पूजा सामग्री और अन्य जरूरी सामान खरीदते नजर आए। त्योहारी सीजन में सेब, अनार, बेर, अंगूर, केला आदि फल महंगे होने से लोगों की जेब ढीली हुई। लोग फलों की दुकानों में मोल भाव करके ही खरीदारी कर रहे हैं। शिवरात्रि के दिन लोग व्रत रखते हैं। इस वजह से रोजमर्रा की अपेक्षा फलों की अधिक जरूरत पड़ती है। फलों की मांग बढ़ने से इसके दामों में हल्की तेजी भी आई है। इधर शिवरात्रि के लिए विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम, रत्नेश्वर, बालेश्वर, एनटीडी शिवालय, बद्रेश्वर, पातालदेवी, बेतालेश्वर, विश्वनाथ, देवस्थल आदि शिव मंदिरों में शिवरात्रि की तैयारी चल रही है। लोग घरों में शिवरात्रि की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन

तीसरे दिन खुले बैंकों में उमड़ी भीड़
अल्मोड़ा। दो दिन के अवकाश के बाद खुले बैंकों में सोमवार को ग्राहकों की भीड़ रही। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर बैंकों और एटीएम में नकदी निकासी के लिए ग्राहकों की कतार रही। शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद तीसरे दिन सोमवार को बैंक खुलने से ग्राहकों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व के लिए लोगों ने सोमवार को बैंकों और एटीएम से नकदी निकाली। लोग सुबह बैंक खुलते ही बैंक पहुंच गए। बैंक में भीड़ अधिक होने पर कई लोगों ने एटीएम से नकदी निकाली। इससे एटीएम के बाहर ग्राहकों की कतार रही। कई बार कनेक्टिविटी न आने से ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंक में पास बुक में इंट्री कराने, पैसे जमा करने, चेक जमा करने आदि कार्यों के लिए काफी संख्या में ग्राहक पहुंचे थे। बैंक और एटीएम में भीड़ अधिक होने से सुरक्षित दूरी की भी अनदेखी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed