{"_id":"5a69cee84f1c1b76268b631e","slug":"critical-hitting-lines-in-village-machado-electric-tools-blow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकड़ों गांव में हाईटेंशन लाइन टूटी, विद्युत उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकड़ों गांव में हाईटेंशन लाइन टूटी, विद्युत उपकरण फुंके
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और बर्फबारी के चलते तहसील के मकड़ों गांव में 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन टूटकर नीचे से गुजर रही एलटी लाइन के ऊपर गिर गई। दोनों तारों के टकराने से वहां शार्ट सर्किट हो गया, जिसके चलते कई लोगों के महंगे विद्युत उपकरण फुंक गए। इधर, बर्फबारी के बाद नगर की सड़कें जानलेवा साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की रात हुई बर्फबारी के बाद कई स्थानों पर विद्युत लाइनें टूट गई हैं। मकड़ों गांव में 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन टूटकर वहीं से गुजर रही एलटी लाइन के ऊपर जा गिरी, जोरदार धमाके साथ वहां शार्ट सर्किट हो गया, जिस कारण लोगों के टीवी, फ्रिज, मोटर, वाशिंग मशीन, मोबाइल फोन जैसे महंगे उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि एलटी लाइन और हाईटेंशन लाइन के बीच एक फीट से भी कम अंतर है। कई बार विद्युत विभाग से इसे ठीक करने की मांग उठाई गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूसरी तरफ बर्फबारी के कारण रानीखेत नगर की सड़कें रपटीली हो गई हैं। कई स्थानों पर बर्फ के ऊपर पाला गिरने से वह जम चुकी है, जिस कारण दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। कई दोपहिया वाहन चालक रपटकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन