फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lduli jeep fell into a death

लधौली में जीप गिरी, एक की मौत

Mon, 05 Oct 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दन्यां (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, दन्यां (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 05 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन

जागेश्वर से चलनीछीना जा रही मैक्स जीप तहसील मुख्यालय गुरुड़ाबांज के निकट लधौली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक समेत वाहन सवार सभी आठ यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल एक यात्री ने धौलादेवी अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से एक घायल को उपचार के लिए अल्मोड़ा रेफर किया गया है। छह लोगों का धौलादेवी में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मैक्स जीप संख्या यूके 01- टीए 1950 जागेश्वर से चलनीछीना जा रही थी। सायं करीब 4:30 बजे लधौली के निकट जीप असंतुलित होकर सड़क से 20 मीटर नीचे लुढ़क गई।

 दुर्घटना में चालक देवेंद्र सिंह पुत्र बच्ची सिंह, भीम सिंह पुत्र भवान सिंह, खड़क सिंह पुत्र जीत सिंह, अर्जुन सिंह पुत्र गोपाल सिंह, बहादुर सिंह पुत्र आन सिंह सभी निवासी नौगांव, मोहन सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी पोखरी, दीवान सिंह रावत पुत्र चनर सिंह रावत निवासी पोखरी और बिहार के रहने वाले संतन साह पुत्र शिवजीत साह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए निजी वाहन से सामुदायिक अस्पताल धौलादेवी पहुंचाया। अस्पताल के प्रभारी डा. बीबी जोशी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल भवान सिंह (19) ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल खड़क सिंह को उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया है।


शेष छह घायलों का धौलादेवी में ही उपचार चल रहा है। यह सभी खतरे से बाहर हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर दन्यां थाने के एसओ श्याम सिंह, लमगड़ा के रमेश बोरा, तहसीलदार एनएस धामी आदि भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों का हाल भी पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed