{"_id":"213887d992ff3f3f55330a3d7d2104b6","slug":"god-also-created-the-statue-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान की मूर्ति बनाने में भी ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भगवान की मूर्ति बनाने में भी ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
सोने के कारोबार में ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगों ने भगवान को भी नहीं बख्शा। उन्होंने 70 ग्राम की मूर्ति के निचले भाग में 35 ग्राम की पीतल की दो प्लेटें डाल दीं। ग्राहक की मांग पर जब मूर्ति का वजन कम करने का प्रयास किया गया तो ठगी का खुलासा हुआ। उसके बाद मूर्ति बनवाने वाले मंदिर समिति के लोगों ने सौदा निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एक भगवती मंदिर समिति जुड़े लोगों ने एक स्थानीय स्वर्णकार को 50 ग्राम की मूर्ति बनाने का ऑर्डर दिया। बताया गया है कि स्थानीय स्वर्णकार ने हल्द्वानी में अपने किसी परिचित बिहार निवासी ज्वेलर को मूर्ति बनवाने को दे दी, लेकिन हल्द्वानी से यह मूर्ति 50 ग्राम के बजाय 70 ग्राम वजन की बनकर आ गई।
विज्ञापन
मंदिर समिति के लोगों ने ज्यादा वजन की मूर्ति लेने से इंकार कर दिया। बाद में स्वर्णकार ने आर्डर देने वाले की सहमति पर मूर्ति का वजन कम करने के लिए निचले भाग से सोना कम करना चाहा। मूर्ति का निचला हिस्सा काटने के दौरान पीतल की दो प्लेटें लगी मिली।
विज्ञापन
इस पर लोग आश्चर्य चकित रह गए। मामला बढ़ने पर स्थानीय स्वर्णकार ने ग्राहक से मिली अग्रिम राशि लौटा दी। स्वर्णकार ने बताया कि उसने हल्द्वानी के एक स्वर्णकार को मूर्ति बनाने का ऑर्डर दिया था। अब हल्द्वानी वाला स्वर्णकार मूर्ति को मथुरा में बनवाने की बात कह रहा है।
इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं है। फिलहाल मामला रफा दफा हो गया है। क्षेत्र में अपने तरह का यह पहला मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर मंदिर समिति के लोग इस खुलासे को मां का चमत्कार मान रहे हैं।