{"_id":"052d31a122af40f9776d953de860ac48","slug":"father-killed-by-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने पिता को पटक-पटककर मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने पिता को पटक-पटककर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धौलछीना (अल्मोड़ा)।
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा तहसील के अंतर्गत डालाकोट (सगनाड़ी) गांव में अधेड़ बेटे ने बुजुर्ग पिता की पटक-पटककर हत्या कर दी। पिता के शव को गोठ में डालने के बाद आरोपी फरार हो गया। परिजनों की रिपोर्ट पर राजस्व पुलिस ने आरोपी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है।
विज्ञापन
नगरखान क्षेत्र के डालाकोट गांव के सगनाड़ी तोक निवासी केशराम (80) के तीन पुत्र हैं। दो पुत्र बिशन राम और एक अन्य अलग घर पर और तीसरा बेटा खष्टी राम (50) अपने परिवार के साथ यहां से कुछ दूर रहता है। बताया जाता है कि खष्टी राम कुछ दिनों से मानसिक तौर पर अस्वस्थ चल रहा था। रविवार तड़के खष्टी राम अपने भाई बिशन राम के घर की दूसरी मंजिल का दरवाजा तोड़कर अंदर आ धमका और उसने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
इससे घबराकर बिशन राम, उसका भाई और परिजन जान बचाने को घर से भाग निकले। घर पर अकेले बुजुर्ग पिता केशराम ही रह गए। खष्टी राम ने पिता पर पत्थर और डंडे से कई वार किए। इसके बाद उसने पिता को पटक-पकटकर आंगन में फेंक दिया। आंगन में भी पिता पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी। कुछ देर बाद आरोपी बेटे ने पिता के शव को गोठ में डाल दिया और दरवाजे में बाहर से कुंडी लगाकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
काफी देर बाद जब दो अन्य बेटे और परिजनों ने आकर गोठ खोला तो केशराम की मृत्यु हो चुकी थी। इस बीच कई ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। बिशन राम ने राजस्व पुलिस में भाई खष्टी राम द्वारा पिता की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया।
सूचना मिलने पर राजस्व उप निरीक्षक त्रिलोचन भट्ट, युगल किशोर पांडे, डूंगर सिंह डीनियां, जगदीश देवड़ी आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने जरूरी कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भिजवाया। इधर, काफी खोज और मशक्कत के बाद राजस्व पुलिस ने घर से दूर एकांत में छिपे हत्यारे खष्टी राम को गिरफ्तार कर लिया।