{"_id":"5b7c1b7c93122b5e879cb81415648e72","slug":"father-and-daughter-accused-of-misdemeanor-imposed-on-the-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने लगाया पिता पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी ने लगाया पिता पर दुष्कर्म का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत(अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता द्वारा 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की ताई ने रविवार सुबह यहां कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने बालिका का यहां राजकीय अस्पताल में मेडिकल कराया, लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने 376 बी और पास्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक हेमा गुणवंत ने बताया कि रविवार सुबह एक महिला 13 वर्षीय बालिका को लेकर थाने पहुंची। महिला ने कहा कि बालिका के पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुराचार किया है। पीड़िता ने भी आप बीती सुनाई। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धारा 376 बी और पास्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद उन्होंने मामले की जांच की, पीड़िता का यहां राजकीय अस्पताल में मेडिकल कराया गया। उपनिरीक्षक गुणवंत ने बताया कि मेडिकल में बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन