फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   accident

आर्मी एंबुलेंस और बाइक भिड़ी, युवक की मौत

Sat, 12 Sep 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा। Updated Sat, 12 Sep 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 रानीखेत-द्वाराहाट मोटर मार्ग पर चौकुनी के पास आर्मी की एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक छिटक गया उसे मामूली चोटें आई हैं। सेना के लोगों ने ही एंबुलेंस में दोनों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां मृतक के पंचनामे की तैयारी चल रही है। बताया गया है कि बाजपुर निवासी दोनों चचेरे भाई बाइक से यहां बगवालीपोखर निवासी अपने चाचा से मिलने जा रहे थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही शहरवासियों का राजकीय अस्पताल में हुजूम उमड़ पड़ा।


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ऊधमसिंह नगर के जगन्नाथपुर बाजपुर निवासी मो. मजहर(25) पुत्र मो. उमर और उसका चचेरा भाई मो. जाकिर पुत्र अजगर अली बाजपुर से प्लेटिना बाइक संख्या यूके 06 जे-7807 से अपने चाचा मो. इलियास से मिलने द्वाराहाट के बगवालीपोखर की ओर जा रहे थे। मो. इलियास बगवालीपोखर में राज मिस्त्री का कार्य करते हैं। रानीखेत के घिंघारीखाल से कुछ दूर चौकुनी के पास उनकी बाइक आर्मी की एंबुलेंस की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार मो. जाकिर दूर छिटक गया, जबकि  पीछे बैठे मो. मजहर का सिर एंबुलेंस के अगले टायर के नीचे आ गया। उसकी मौके पर रही मौत हो गई। बाइक चालक मो. जाकिर ने राजस्व पुलिस में दुर्घटना की तहरीर दे दी  है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed