फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   घरों में छिपाकर रखा शराब का जखीरा बरामद

घरों में छिपाकर रखा शराब का जखीरा बरामद

Fri, 15 Dec 2017 10:26 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
घरों में छिपाकर रखा शराब का जखीरा बरामद
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस ने डोटियाल बाजार में दो घरों में छापामार कर तीन लाख रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने घरों में 70 पेटी अंग्रेजी, दस पेटी देसी शराब और दो पेटी बीयर छिपा कर रखी थी।
विज्ञापन

एसओजी और थाना पुलिस सल्ट ने डोटियाल बाजार में दो लोगों के घरों में छापा मारा। छापेमारी कार्रवाई में पुलिस ने डोटियाल बाजार स्थित उमेद सिंह मेहता के घर से 41 पेटी अंग्रेजी, दस पेटी देसी तथा दो पेटी बीयर बरामद की। इसी बाजार में कुंदन सिंह बंगाली के घर से 29 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने पकड़ी गई शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed