फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कंप्यूटर संचालक की संदिग्धावस्था में मौत

कंप्यूटर संचालक की संदिग्धावस्था में मौत

Fri, 17 Aug 2018 10:57 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर संचालक की संदिग्धावस्था में मौत
अल्मोड़ा। बख्सीखोला जाखनदेवी में कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के संचालक गगन जोशी (42) की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। उनका शव सिकुड़ा के निकट एक पेड़ में लटका मिला। जिस तरह शव जमीन के सहारे था उसे देखते हुए लोग इसे हत्या अथवा संदिग्ध मौत मान रहे हैं लेकिन पुलिस ने हत्या की आशंका से इंकार करते हुए इसे आत्महत्या का मामला बताया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यहां मकीड़ी निवासी गगन जोशी पुत्र स्व. देवेंद्र चंद्र जोशी बृहस्पतिवार की देर रात घर से निकले और सुबह उनका शव मकीड़ी से कुछ दूर सिकुड़ा बैंड में एक पार्क के निकट पेड़ में लटका मिला। पैर जमीन के सहारे टिके हुए थे। शव की हालत देखकर आसपास के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर एसएसपी पी रेणुकादेवी ने हत्या की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि गगन जोशी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने इस मामले की जांच कर ली है और बृहस्पतिवार रात गगन घर से नाराज होकर निकले थे। एसएसपी के मुताबिक जिस दुपट्टे से वह लटके मिले वह उनकी पत्नी का ही है। एसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फांसी से ही मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने भी घटना को लेकर कोई तहरीर आदि नहीं दी है। गगन जोशी बख्सीखोला में कई वर्षों से कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चलाते थे। इधर देर शाम गगन जोशी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed