फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   हत्या के दो अन्य आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ सकी राजस्व पुलिस

हत्या के दो अन्य आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ सकी राजस्व पुलिस

Sat, 16 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
हत्या के दो अन्य आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ सकी राजस्व पुलिस
धौलछीना(अल्मोड़ा)। भैंसियाछाना ब्लॉक के नैनी बाराकोट निवासी रिटायर फारेस्टर दीवान सिंह की हत्या मामले में अभी तक केवल एक ही आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है। बाकी दो अन्य आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं। क्षेत्र के लोगों ने मामले की जांच पुलिस को सौंपने की मांग की है। इधर राजस्व पुलिस खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन


बुधवार आठ जून की रात 61 वर्षीय नैनी बाराकोट निवासी रिटायर फारेस्टर दीवान सिंह पुत्र स्व. शोबन सिंह की तीन लोगों ने लाठी-डंडो से पीटकर हत्या कर दी थी। दीवान सिंह तब पेटशाल से अपने घर नैनी बाराकोट को लौट रहे थे। पूनाकोट के पास रात अधिक हो जाने पर वह अपने परिचित गोविंद सिंह की दुकान में रुक गए।
विज्ञापन


दोनों दुकान की ऊपरी मंजिल में सोये थे। गोविंद सिंह द्वारा राजस्व पुलिस को दी गई जानकारी में बताया गया कि रात करीब 10 बजे बिंतोला निवासी रवि मेहता अपने दो अन्य साथियों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी बात को लेकर रवि मेहता और दीवान सिंह के बीच झड़प हो गई और झगड़ा बढ़ने पर रवि मेहता और उसके दोनों साथियों ने मिल कर दीवान सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। जिससे दीवान सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। हत्या मामले में नौ जून को सिर्फ मुख्य आरोपी रवि मेहता की ही गिरफ्तारी हो सकी है। रवि को पेटशाल के पास से गिरफ्तार किया गया था। जबकि दो अन्य आरोपी अब तक राजस्व पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षेत्र के ग्रामीण अभी भी दहशत में हैं।


राजस्व पुलिस के हाथ खाली होने से ग्रामीण काफी नाराज हैं और उन्होंने मामले की जांच रेगुलर पुलिस से कराने की मांग की है। पांच छह दिन पूर्व क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम और एसएसपी को ज्ञापन भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed