फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नशे में बारातियों को लेकर जा रहा सूमो चालक गिरफ्तार

नशे में बारातियों को लेकर जा रहा सूमो चालक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
नशे में बारातियों को लेकर जा रहा सूमो चालक गिरफ्तार
अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने नैनीताल जिले की तरफ बरात लेकर जा रहे टाटा सूमो के चालक को नशे में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने टाटा सूमो को भी सीज कर दिया। यदि पुलिस ने चालक को नहीं पकड़ा होता तो कोई हादसा भी हो सकता था। पुलिस की कार्रवाई के बाद बराती किसी दूसरे वाहन से गंतव्य तक गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम टाटा सूमो संख्या यूके 04-टीए 4885 में करीब दर्जन भर बराती लमगड़ा से नैनीताल जिले की तरफ जा रहे थे। इस बीच पुलिस ने लमगड़ा गेट पर चेकिंग की तो चालक नंदन सिंह शराब के नशे में पाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने नशे में वाहन चलाने पर चालक को मोटर वाहन अधिनियम 185 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वाहन को भी सीज कर दिया गया है। चालक के नशे में होने के बावजूद टाटा सूमो में सवार बारातियों ने भी किसी से शिकायत नहीं की और न ही वाहन में बैठने से मना किया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि चालक शराब के नशे में बरात आगे ले जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद टाटा सूमो में बैठे बराती दूसरे वाहन से भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed