फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   1.6 किलो चरस के साथ बरेली निवासी आरोपी गिरफ्तार

1.6 किलो चरस के साथ बरेली निवासी आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
1.6 किलो चरस के साथ बरेली निवासी आरोपी गिरफ्तार
अल्मोड़ा। लमगड़ा थाना पुलिस ने शहरफाटक तिराहे पर चेकिंग के दौरान मैक्स टैक्सी में सवार आदर्शनगर थाना नवाबगंज बरेली निवासी एक व्यक्ति कोे 1.624 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टैक्सी को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन

लमगड़ा थाना पुलिस द्वारा शहफाटक तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

टैक्सी मैक्स संख्या यूके-03-टीए-0336 की चेकिंग की गई तो टैक्सी के पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति वाहन से उतरकर अपने सामान सहित भागने लगा। पुलिस टीम ने दौड़कर उसे दबोच लिया। पकड़ के गए व्यक्ति सुखवीर सिंह पुत्र स्व. रामचरण लाल निवासी मोहल्ला आदर्शनगर थाना नवाबगंज जिला बरेली (उप्र) के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें एक किलो 624 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष लमगड़ा राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि चंपावत-टनकपुर मार्ग खराब होने के कारण देवीधुरा से हल्द्वानी जाने वाले वहनों की अचानक चेकिंग की गई। जिसमें पुलिस को यह सफलता मिली। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि देवाधूरा से चरस खरीदकर अपने गांव बरेली बाबाओं को देने के लिए ले जा रहा था। पुलिस दल में थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक प्रदीप कुमार भट्ट, कांस्टेबल सुरेश कोरंगा, कुंदन सिंह, महेश कोहली, जगदीश सिंह मेहता, राकेश भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed