फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   युवती ने मेडिकल जांच कराने से किया इंकार

युवती ने मेडिकल जांच कराने से किया इंकार

Tue, 08 Aug 2017 10:36 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
युवती ने मेडिकल जांच कराने से किया इंकार
अल्मोड़ा। इलाहाबाद में बरामद हुई युवती की मेडिकल जांच नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया है कि युवती ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया। मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने भी उसके बयान नहीं हो सके। घर वालों के नहीं पहुंचने पर मंगलवार को उसे फिलहाल नारी निकेतन भेज दिया गया।
विज्ञापन


मालूम हो कि नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली एक युवती 14 जुलाई को घर से चुपचाप चली गई थी। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। बताया जाता है कि किसी व्यक्ति से फोन पर संपर्क होने के बाद युवती इलाहाबाद पहुंच गई थी। कुछ दिन पहले युवती इलाहाबाद के महिला थाने में पहुंची और वहां से उसने मोबाइल फोन से अपने परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने के बाद अल्मोड़ा पुलिस युवती के परिजनों को लेकर इलाहाबाद पहुंची और युवती को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


इधर मंगलवार को युवती के मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत बयान नहीं कराए जा सके। एसआई बिशन लाल ने बताया कि अब यह बयान बुधवार को कराए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि युवती ने मेडिकल जांच कराने से भी इंकार कर दिया है। मंगलवार को उसके परिजन भी उसे लेने नहीं आए। इस कारण फिलहाल उसे नारी निकेतन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed