{"_id":"5d03e1f68ebc3e1c73284f7a","slug":"15605355317-almora-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर वाहन चलाने पर तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब पीकर वाहन चलाने पर तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शराब के नशे में वाहन चलाने पर कोतवाली पुलिस ने तीन वाहन चालकों को गिरफ्तार करते हुए उनके वाहन भी सीज किए हैं।
उपनिरीक्षक गौरव जोशी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। यूके 04ए-7593 के चालक ललित निवासी कर्नाटक खोला, वाहन संख्या यूके 01बी- 1882 के चालक विक्रम नेगी निवासी हवालबाग, सोमेश्वर, यूके 01-9598 के चालक संतोष सिंह निवासी पपरसली शराब पीकर वाहन चलाते हुए मिले।
तीनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। जबकि वाहनों को भी सीज कर दिया गया है। इसके अलावा जनपद में यातायात पुलिस, सीपीयू, थाना और चौकी पुलिस ने बगैर हेलमेट वाहन चलाने पर 48, बिना डीएल के वाहन चलाने पर 15, दोपहिया वाहन में तीन सवारी ले जाने पर सात और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 96 वाहन चालकों से 34,850 रुपया जुर्माना वसूला गया। ब्यूरो