फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   लाइनमैन से मारपीट के मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी

लाइनमैन से मारपीट के मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी

Thu, 07 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
लाइनमैन से मारपीट के मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी
अल्मोड़ा। बिजली विभाग के लाइनमैन के साथ मारपीट के मामले में नामजद आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है। इधर इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर विद्युत कर्मियों में रोष है। बताया गया है कि मामले के मुख्य आरोपी सहित कुछ अन्य ने करीब तीन माह पहले गैराड़ मंदिर में कुछ श्रद्धालुओं पर भी जानलेवा हमला किया था। हैरानी की बात है कि पुराने मामले में तीन माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


मालूम हो कि मंगलवार शाम बिजली विभाग के लाइन मैन पंकज सिंह मेहरा की राजपुरा के पास कुछ गुंडा तत्वों ने पिटाई करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बिजली कर्मी को इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। इस मामले में पुलिस ने अमरीश पवार, रौनक वा ल्मीकि, देबू, लक्की, किशन और कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 147,332,504,353 के तहत मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। दूसरी तरफ आरोपियों ने भी एसएसपी को ज्ञापन भेजकर खुद को निर्दोष बताते हुए जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed