{"_id":"5c548b36bdec224d04453650","slug":"121549044534-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गोलूछिना मंदिर से दानपात्र गायब कर ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब गोलूछिना मंदिर से दानपात्र गायब कर ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मौना, मंगचौड़ा और स्यालीखेत के बाद अब चोरों ने तहसील के सूदरवर्ती गोलूछिना स्थित गोलू देवता मंदिर में धावा बोला है। बताया जा रहा है कि यहां मंदिर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने धावा बोला और मुख्य गेट के ताले तोड़कर मंदिर के अंदर रखा दानपात्र चोरी कर लिया। दानपात्र मंदिर से तीन सौ मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। मामले में भाजपा नेता दीपक कन्नू शाह ने यहां एसडीएम को मामले की सूचना दे दी है।
बताया गया है कि दानपात्र मंदिर से तीन सौ मीटर की दूरी पर बरामद हुआ, लेकिन दानपात्र खाली था। इससे पूरे क्षेत्र में में दहशत का माहौल है। भाजपा नेता दीपक कन्नू शाह ने मामले की जानकारी एसडीएम गौरव चटवाल को दे दी है। गावं में चोरी की घटना से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र मामले का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इधर इस बीच कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं।