फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   12 cases of illegal liquor seized

ताड़ीखेत में 12 पेटी अवैध शराब बरामद

Sat, 24 Jan 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 24 Jan 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम ने ताड़ीखेत कसबे में छापा मारकर एक दुकान से 10 पेटी देशी तथा दो पेटी अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की है। छापे की भनक मिलते ही दुकानदार फरार हो गया। आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की थी। दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

विज्ञापन


आबकारी टीम ने अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को आबकारी इंस्पेक्टर तारा चंद्र पुरोहित ने टीम के साथ दुकानदार राजेंद्र सिंह के खोखे पर छापा मारा। खोखे से 10 पेटी देशी तथा दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। हालांकि राजेंद्र हत्थे नहीं चढ़ा। छापामारी से कसबे में खलबली मच गई। आबकारी इंस्पेक्टर श्री पुरोहित ने कहा कि अवैध शराब की बिक्री पर हरसंभव रोक लगाने के प्रयास चल रहे हैं। टीम में प्रधान सिपाही दीवान सिंह, महेंद्र सिंह, रमेश जोशी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed