फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crime : One caught by police.

Almora News: अल्मोड़ा में 1.150 किलो चरस के साथ बरेली का युवक गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 01 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Crime : One caught by police.
अल्मोड़ा। जिले में पुलिस को नशे के सामान की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 1.150 किलो चरस की बड़ी खेप के साथ बरेली के एक युवक को
विज्ञापन

गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी इसे रुद्रपुर पहुंचाकर ऊंचे दामों में सिडकुल के कर्मियों को बेचने की फिराक में था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को मोरनौला चौकी के शहरफाटक बाजार के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। मुखबिर की सूचना पर टीम ने अनिल कुमार (29), निवासी बिहारीपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 1.150 ग्राम चरस बरामद की गई। टीम ने उसे गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि आरोपी रुद्रपुर सिडकुल में नौकरी करता है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी बेड़चूला, मुक्तेश्वर से चरस खरीदकर लाया था जिसे वह सिडकुल के कर्मियों को और बरेली पहुंचाकर युवाओं को ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था। टीम में थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत, एसआई संजय जोशी, हेड कांस्टेबल ललित मोहन जोशी, देवराज सिंह, दिनेश कार्की, कांस्टेबल गिरीश प्रसाद शामिल रहे।
विज्ञापन


चेन खंगालने में जुटी पुलिस
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में इतनी बड़ी मात्रा में पकड़ी गई चरस की यह दूसरी खेप है। इससे पूर्व इसी साल जनवरी में लोधिया के पास दो युवकों के पास से ढाई किलो चरस बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक इस बार आरोपी ने मुक्तेश्वर से चरस खरीदकर यहां पहुंचाई। तस्कर चरस किससे खरीदकर लाया और इसमें उसका साथ किसने दिया, पुलिस इस पूरी चेन को खंगालने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक चरस तस्करी का यह खेल बगैर अन्य लोगों की भागीदारी के संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहा नशे की तस्करी का खेल
अल्मोड़ा। पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रही है लेकिन अल्मोड़ा में नशे के सामान की तस्करी लगातार बढ़ रही है। बीते एक साल में तीन किलो से अधिक चरस और आधा किलो से अधिक स्मैक बरामद हुई। ये मामले पकड़ में आए हैं लेकिन कई बार आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर नशे के सामान को गंतव्य तक पहुंचाने में कामयाब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed