{"_id":"61a5235fa56f7f5e68627e0c","slug":"crime-of-theft-in-chaukhutiya-almora-news-hld4461070191","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमिस्त्री को चोरी के आभूषषों के साथ पंद्रह घंटे में किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमिस्त्री को चोरी के आभूषषों के साथ पंद्रह घंटे में किया गिरफ्तार
विज्ञापन
चौखुटिया में चोरी गए जेवरात व नकदी के साथ पकड़ा गया राज मिस्त्री।
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पुलिस ने ग्राम पंचायत धुधलिया बिष्ट में तहसील के अनुसेवक के घर से हुई चोरी का खुलासा किया है। आरोपी राजमिस्त्री को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
यहां किराये के मकान में रहने वाले तहसील के अनुसेवक लाल सिंह भंडारी निवासी भन्हारगांव पोस्ट हवालबाग 24 नवंबर को अपने गांव गए थे। 28 नवंबर को लौटे तो देखा घर से जेवर और नकदी चोरी हुई है। भंडारी ने चौखुटिया थाने में इसी दिन एफआईआर दर्ज कराई थी।
सीओ रानीखेत तपेश चंद के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को सुब्रत विश्वास निवासी रतन फार्म नंबर-दो शक्तिफार्म थाना सितारगंज को सुरई खेत तिराहे से मय सामान के गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि आरोपी ने कहा कि वह चौखुटिया में राजमिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन
शटरिंग के सामान के रुपये न दे पाने के कारण उसने चोरी की। वहीं, आरोपी ने मार्च में ही चौखुटिया की एक दुकान से की चोरी को भी कबूला है। बताया गया कि सुब्रत और लाल सिंह एक ही मकान में रहते हैं। इधर, एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को एक हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।