फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crime news : People face problems.

Almora News: लमगड़ा में तोड़े दुकान के ताले

Tue, 02 Jan 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 02 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Crime news : People face problems.
अल्मोड़ा। लमगड़ा में सब्बल से दुकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है जो सीसीटीवी में कैद हुई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के लमगड़ा में फिर से दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के नाटाडोल निवासी व्यापारी हरीश चंद्र ने तहरीर सौपी है। उनका कहना है कि सड़क के पास वह परचून की दुकान का संचालन करता है। बीते सोमवार वह दुकान पहुंचा तो ताला खुला मिला। पास के गोदाम का भी ताला टूटा मिला और बाहर सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन

सीसीटीवी की जांच की गई तो रविवार रात गांव का आरोपी विजय कुमार सब्बल से ताला तोड़ते हुए नजर आया। आरोपी गोदाम से तेल के टिन, चावल के कट्टे सहित अन्य सामान भी चुरा ले गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed