फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   crime news in district.

Almora News: गांजे के साथ चाचा और नाबालिग भतीजा गिरफ्तार, बाइक सीज

Tue, 19 Nov 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 19 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime news in district.
अल्मोड़ा। पुलिस ने गांजे के साथ रामनगर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है और उसके नाबालिग भतीजे को संरक्षण में लिया है। दोनों बाइक से गांजा तस्करी कर तराई की तरफ जा रहे थे। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बरामद गांजे की कीमत 1,23,500 रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


भतरौंजखान थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को मोहान बैरियर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान इंडियन मेडिकल फार्मास्यूटिकल नेशनल लिमिटेड (आईएमपीसीएल) की बाउंड्री के पास जंगल को जाने वाले कच्चे रास्ते पर बाइक आते दिखाई दी। बाइक को रोककर चेक किया गया तो बाइक सवार युवक उस्मान और उसके नाबालिग भतीजे निवासी ग्राम उदयपुरी चोपड़ा पीरुमदारा, रामनगर जिला नैनीताल के कब्जे से कुल चार किलो 940 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी उस्मान को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग को संरक्षण में लिया गया। गांजा तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ थाना भतरौंजखान में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी ने बताया कि वह गांजा झीमार, सल्ट क्षेत्र से खरीदकर रामनगर तराई की तरफ ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से ले जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed