फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   crime news in district.

Almora News: कुर्मांचल छात्रावास में घुसे दंबगों ने छात्र को गिराकर लात-घूसों से पीटा

Sat, 17 May 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 17 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime news in district.
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के खोल्टा स्थित कुर्मांचल छात्रावास में घुसे आठ नौ दबंगों ने एक छात्र की पिटाई कर दी। आरोपियों ने हेलमेट और धारदार हथियार से छात्र पर हमला कर दिया। उसे जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा। हमले में छात्र को गंभीर चोट आई है। वार्डन मौके पर पहुंचे तो आरोपी उनसे भी भिड़ गए। छात्र के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

गरुड़ जखेड़ा बागेश्वर निवासी राहुल सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि वह इस समय खोल्टा छात्रावास में रह रहा है। उनका आरोप है कि बीते 14 मई को हेमंत बिष्ट, ऋषभ सिंह, कार्तिक शर्मा सहित आठ-नौ युवक हॉस्टल में घुस आए। दोस्त ने इसकी जानकारी उसे दी। इसके बाद वह बाहर आया तो आरोपियों ने हेलमेट और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने छात्र को जमीन पर गिराकर लात-घूसों से जमकर पीटा। हमले में छात्र को गंभीर चोट आ गईं। सिर में कई वार करने से वह बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर हास्टल के वार्डन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दबंग वहां से निकल गए।
विज्ञापन

आरोपी एक हेलमेट घटनास्थल पर ही भूल गए थे। दोबारा हेलमेट लेने पहुंचे तो वह वार्डन से भी भिड़ गए। वार्डन और छात्र के मित्र अंकित को देख लेने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। आरोपी छात्र के साथ ही अन्य छात्रों के साथ गालीगलौज भी कर रहे थे। बचाने आए लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। मारपीट के दौरान छात्र का मोबाइल फोन भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने भविष्य में भी दबंगों से जान का खतरा बताया है। उसका कहना है कि यदि उसे कुछ भी होता है तो इसके जिम्मेदार ये सभी लोग रहेंगे। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तीन नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

पीड़ित छात्र की शिकायत मिली है। घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. डीएस धामी, कुर्मांचल छात्रावास अधीक्षक, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed