फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crime in Ranikhet

मजखाली में दलित समुदाय की 10 वर्षीय बालिका के साथ मारपीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Crime in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र के मजखाली गिनाई गांव में दस वर्षीय बालिका के साथ मारपीट कर उसके दांत तोड़ने का मुकदमा दर्ज हुआ है। रिपोर्ट दर्ज होने के तीन दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उत्तराखंड जन स्वराज मंच सहित कई संगठनों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन

गिनाई निवासी रमेश राम ने राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि दो जुलाई को उनकी पत्नी शांति देवी खेत में कृषि कार्य कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही नीरज सिंह ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उनके बच्चों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पत्नी के साथ अभद्रता कर दस साल की दीपिका के चेहरे पर डंडा मार दिया, जिससे उसके दांत टूट गए और होंठ भी फट गए। इस मामले में तीन जुलाई को उप राजस्व निरीक्षक की चौकी में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। राजस्व पुलिस ने 323, 325, 504, 506 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, उत्तराखंड जन स्वराज मंच के मुख्य संयोजक कृपाल राम आर्य ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। कहा कि राजस्व पुलिस आरोपी को जान बूझकर गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके लिए मंच आंदोलन करेगा। कहा कि स्थानीय विधायक के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को भी हस्तक्षेप करना चाहिए।
इधर, तल्ली रियूनी के राजस्व उपनिरीक्षक नितिन जिरवान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed