{"_id":"5f0a03b28ebc3e63cf37061d","slug":"crime-cantrol-in-ranikhet-ranikhet-news-hld389384599","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात के नियम तोड़े तो खैर नहीं, हेलमेट पहनना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात के नियम तोड़े तो खैर नहीं, हेलमेट पहनना अनिवार्य
रानीखेत कोतवाली में नागरिकों की बैठक लेते प्रभारी कोतवाल रमेश बोहरा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
Link Copied
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर में कोतवाल का प्रभार संभालते ही प्रभारी कोतवाल रमेश बोहरा पूरी पुलिस टीम के साथ एक्शन में आ गए हैं। कोतवाली में नागरिकों की बैठक लेकर उन्होंने अपराध नियंत्रण में सहयोग मांगा। कहा कि यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। तेज दोपहिया दौड़ाने वालों के खिलाफ भी सख्ती अपनाई जाएगी। नगर की यातायात व्यवस्था को और भी मजबूत किया जाएगा। उन्होंने नशामुक्ति के लिए युवाओं समेत अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की। नागरिकों ने यातायात की समस्या बताई। प्रभारी कोतवाल ने कहा कि नगर की यातायात समस्या के निराकरण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। बैठक में छावनी उपाध्यक्ष संजय पंत, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, व्यापारी नेता सीमा जसवाल, लखन अग्रवाल, कैलाश पांडेय, अगस्त लाल साह, सुंदर लाल गोयल, अजय बबली, एसएसआई फिरोज आलम, एसआई सुनील गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।