{"_id":"6a00b6e787ee157fd20c2b0e","slug":"cricketer-prema-rawat-gives-success-tips-to-students-almora-news-c-231-1-shld1005-124746-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: क्रिकेटर प्रेमा रावत ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: क्रिकेटर प्रेमा रावत ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स
Sun, 10 May 2026 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 10 May 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। क्रिकेटर प्रेमा रावत निजी कार्यक्रम के तहत अपने पैतृक गांव सुमटी पहुंची। हाईस्कूल बैसानी में उनका छात्र-छात्राओं ने भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने आगामी इंडिया ए और इंग्लैंड ए के बीच होने वाली टी-20 और वन डे प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। क्रिकेटर प्रेमा का परिवार बरेली में रहता है।
उनके पिता केदार सिंह रावत एयर फोर्स में कार्यरत हैं। माता बसंती देवी गृहिणी हैं। प्रेमा ने शुरुआती शिक्षा गांव से हासिल की थी। बाद में उनका परिवार बरेली चला गया था। उन्होंने भाई हेमंत सिंह रावत और विमल रावत के साथ क्रिकेट खेलना सीखा। खेल के प्रति जुनून को देखते हुए परिवार ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए सपोर्ट किया। वर्तमान में प्रेमा प्रदेश, इंडिया ए और डब्ल्यूपीएल में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं।
पिछले साल भी वह गांव आईं थीं। एक साल बाद फिर गांव आई हैं। हालांकि उनका यह कार्यक्रम निजी है। गांव के भ्रमण के दौरान प्रेमा बैसानी के हाईस्कूल पहुंचीं। विद्यार्थियों ने फूल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रेमा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। कहा कि प्रोत्साहन से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, लेकिन सफलता के लिए अनुशासन का होना जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने जीवन से जुड़े कुछ प्रेरणादायी किस्से भी सुनाए। रविवार को प्रेमा गांव से वापस आ गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल उनका फोकस आगामी इंग्लैंड सिरीज पर है।