फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cricket Match

स्वराज स्पार्टन्स, कसार मेहरा स्पोर्ट्स अगले राउंड में पहुंचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cricket Match
बाड़ेछीना में क्रिकेट मैच के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अति थि जिला ? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मेहरा स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से स्थानीय स्टेडियम में आयोजित किशन कनवाल मेमोरियल मेहरा स्पोर्ट्स प्रीमियर लीग में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में स्वराज स्पार्टन्स, कसार मेहरा स्पोर्ट्स ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहला मुकाबला स्वराज स्पार्टन्स और जीआईसी रॉयल्स के बीच खेला गया। स्वराज स्पार्टन्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों ने 170 रन बनाए। जवाब में जीआईसी रॉयल्स की टीम 108 रन पर सिमट गई। स्वराज स्पार्टन्स की ओर से दीपक देवड़ी ने 58, मोहित सिंह बिष्ट ने 36 रनो का योगदान दिया। सुमित मेहरा, विक्रम बोरा और जगदीश बिष्ट ने 2-2 विकेट लिए। कृपाल बिष्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच कसार मेहरा स्पोर्ट्स और मेडिकल इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कसार मेहरा स्पोर्ट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 240 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकल इलेवन की टीम 91 रनों पर सिमट गई। मेहरा स्पोर्ट्स की ओर से अमन बिष्ट ने 73, मलय चौधरी ने 39 रन बनाए। महेंद्र ने दो विकेट लिए। अमन बिष्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed