रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की यहां हुई बैठक में कोविड-19 के कारण स्थगित जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया। तय हुआ कि जिले के सभी ब्लॉकों के खेल प्रतिनिधियों को एसोसिएशन में शामिल किया जाएगा। कहा कि जिले में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं को क्रिकेट एसोसिएशन से पंजीकृत किया जा सकता है। बैठक में पिछले दिनों हुए घरेलू सत्र के लिए खिलाड़ियों के चयन प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। सीएयू के सदस्य और पूर्व खिलाड़ी संपत सुंदरम के निधन पर शोकसभा भी हुई। रानीखेत क्लब में हुई बैठक की अध्यक्षता संरक्षक प्रभात मेहरा ने की। बैठक में अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, सचिव हर्ष गोयल, कोषाध्यक्ष उमेश बिष्ट, संजय मेहरा, धीरेंद्र बिष्ट, पंकज जोशी, सुमित गोयल, महेंद्र बिष्ट, विनोद कांडपाल, दीपक मेहरा, परमवीर मेहरा, सोनू, जितेंद्र बिष्ट, पूरन बिष्ट आदि रहे।