फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cricket in garur Bageshwar

बंतोली में हरीश जोशी मेमोरियल क्रिकेट टूनामेंट शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cricket in garur Bageshwar
बागेश्वर के खुनौली गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर बल्लेबाजी में हाथ आजमाते विधायक भ - फोटो : BAGESHWAR
गरुड़ (बागेश्वर)। देवनाई घाटी के राइंका बंतोली में हरीश चंद्र जोशी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। इसके उद्घाटन मैच में देवभूमि क्लब ने बंतोली एकादश को 30 रन से हराया। ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट और भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने आयोजकों का उत्साह बढ़ाकर खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। उद्घाटन मैच में बंतोली एकादश को 30 रन से हरा देवभूमि क्लब गरुड़ अगले चक्र में पहुंचा। वहां समाजसेवी और कांग्रेस नेता भैरव नाथ टम्टा, सुनील दोसाद, चंदन बोरा, मदन कांडपाल, सुनील कांडपाल, किशन सिंह बोरा, सुंदर बरोलिया आदि थे।
विज्ञापन

शेखर एकादश ने जीता उद्घाटन मुकाबला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत के ऐतिहासिक श्रद्धानंद मैदान में श्रद्धानंद प्रीमियर लीग प्राइज मनी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। आईएमपीसीएल के महाप्रबंधक एलएम पांडेय ने इसका उद्घाटन किया। इसकी विजेता टीम को 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धानंद मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में 20 टीमों ने प्रतिभाग किया है। उद्घाटन मुकाबला चंदन एकादश और शेखर एकादश के बीच खेला गया, इसमें शेखर एकादश ने 15 ओवर में 108 रन बनाए, जबकि चंदन एकादश 98 रन पर सिमट गयी।
विजेता टीम को 30 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये समेत कई आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन समिति के प्रह्लाद खत्री, चंदन नेगी, श्याम सिंह कुंवर, शेखर मावड़ी, देवेंद्र रावत, कमल कुमार आदि सहयोग कर रहे हैं।
मनकोट ने जीता क्रिकेट का उद्घाटन मैच
बागेश्वर। खुनौली गांव के थुलथल खेल मैदान में स्व. दीपक कुमार टम्टा प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने प्रतियोगिता का शुुभारंभ किया। प्रतियोगिता का पहला मैच खुनौली और मनकोट की टीम के बीच खेला गया। इसे मनकोट की टीम ने 25 रनों के अंतर से जीता।
विधायक भौर्याल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में मनकोट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। मनकोट की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 95 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा कर मेजबान खुनौली की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 70 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। इस मौके पर क्रिकेट आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सोनू कांडपाल, ग्राम प्रधान अरुण कुमार टम्टा, दीवान रौतेला, प्रवीण कार्की, हयात सिंह रावत, त्रिलोचन कांडपाल, उमेश कांडपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed