फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Covid Vaccination in Almora

45 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगा टीका 18+ का टीकाकरण रहा ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination in Almora
अल्मोड़ा। अवकाश के बीच रविवार को जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण फिर से शुरू हो गया लेकिन टीके की कमी के बीच 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण पूरी तरह ठप रहा, लेकिन अब जिले को युवाओं के लिए छह हजार टीके की डोज आवंटित हो गई है। जल्द टीका मिलते ही सोमवार से युवाओं का टीकाकरण सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में 10 मई से 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ। हर ब्लॉक में एक-एक के अलावा शुरू में अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में दो टीकाकरण बनाए गए थे। युवाओं में टीकाकरण का बढ़ता रुझान देख जिले में तीन नए टीकाकरण केंद्र शुरू किए गए, लेकिन इस दौरान युवाओं के लिए वैक्सीन का संकट गहराने लगा।
विज्ञापन

इसको देखते हुए कुछ दिन स्लॉट बंद रखे गए, और चार दिनों के भीतर नए खुले तीन टीकाकरण केंद्र बंद करने पड़े। वहीं बुधवार और रविवार दो दिन जिले में टीकाकरण पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया गया। इधर इस बार रविवार को फिर से अवकाश के दिन टीकाकरण किया गया, लेकिन करीब 28 केंद्रों में मात्र 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का ही टीकाकरण किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के अनुसार युवाओं के लिए एक हजार डोज टीके की बची है। अब राज्य सरकार की ओर से युवाओं के लिए अल्मोड़ा को छह हजार टीके की डोज आवंटित हुई है। हालांकि टीका के पहुंचने में फिलहाल एक से दो दिन का समय लगेगा। बचे हुए एक हजार कोविशील्ड टीके की डोज से सोमवार से टीकाकरण सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed