Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Court news in district.

Almora News: टूटा मोबाइल देना पड़ा महंगा, कंपनी पर जुर्माना

Fri, 26 Jul 2024 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 26 Jul 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Court news in district.
अल्मोड़ा। टूटा मोबाइल देना कंपनी और सेल्स मैनेजर को महंगा पड़ा है। अब कंपनी को नया मोबाइल और 30 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। वहीं 25 हजार रुपये उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के खाते में भी जमा करने होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नंदा देवी निवासी नेहा परगई ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में वाद दायर किया। उसने बताया कि बीते फरवरी महीने में उसने अमेजन कंपनी के जरिए सैमसंग कंपनी का फोन मंगाया। जब पैकिंग खोली तो उसके भीतर टूटा फोन मिला। उसने जब कंपनी से संपर्क किया तो उसे सर्विस सेंटर का नंबर दिया गया। सर्विस सेंटर से संपर्क करने पर उसे मोबाइल लौटाने से साफ मना कर दिया गया। मजबूर होकर वह आयोग की शरण में पहुंची। आयोग ने सभी पक्षों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद सैमसंग, अमेजन कंपनी और सर्विस सेंटर को मिलकर 15,999 रुपये कीमत का नया फोन देने, मानसिक क्षति पूर्ति के 20,000, वाद व्यय के 10,000 रुपये देने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed