फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Counseling for second round of state quota in Medical College Uttarakhand news in hindi

Almora: मेडिकल कालेज में राज्य कोटे के दूसरे राउंड की काउंसलिंग, अंतिम दिन 85 पहुंची छात्र संख्या

Thu, 01 Dec 2022 04:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 01 Dec 2022 04:29 PM IST
सार

राज्य कोटे की पहले चरण की काउंसलिंग में 68 प्रवेश हुए थे। दूसरे राउंड की काउंसलिंग में अपग्रेड होकर यहां से कुछ छात्र दूसरे कॉलेज और दूसरे कॉलेज से कुछ छात्र अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के लिए चयनित हुए।

विज्ञापन
Almora Counseling for second round of state quota in Medical College Uttarakhand news in hindi
अल्मोड़ा के मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक भवन। संवाद - फोटो : ALMORA

विस्तार

मेडिकल कालेज अल्मोड़ा में राज्य कोटे के दूसरे राउंड की काउंसलिंग के अंतिम दिन आठ अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। राज्य कोटे में कुल 82 प्रवेश हो चुके हैं। कालेज की कुल छात्र संख्या 85 पहुंच गई है। राज्य कोटे की तीन और आल इंडिया कोटे में 12 सीटें अभी भी रिक्त हैं।

विज्ञापन


मेडिकल कालेज अल्मोड़ा में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 100 सीटें आवंटित हैं। जिसमें आल इंडिया कोटे की 15 और राज्य कोटे की 85 सीटें हैं। पिछले शुक्रवार से राज्य कोटे के दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू हुई। बुधवार को राज्य कोटे की काउंसलिंग के अंतिम दिन आठ अभ्यर्थी काउंसलिंग में पहुंचे थे। कागजी कार्यवाही पूरी कर सभी को प्रवेश दे दिया गया।
विज्ञापन


राज्य कोटे की पहले चरण की काउंसलिंग में 68 प्रवेश हुए थे। दूसरे राउंड की काउंसलिंग में अपग्रेड होकर यहां से कुछ छात्र दूसरे कॉलेज और दूसरे कॉलेज से कुछ छात्र अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के लिए चयनित हुए। मेडिकल कालेज में राज्य कोटे के तहत कुल 82 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। राज्य कोटे की तीन सीटें अभी भी रिक्त हैं जिनके मापअप राउंड में फुल होने की उम्मीद है। ऑल इंडिया कोटे में तीन छात्रों ने प्रवेश लिया था। अभी भी आल इंडिया कोटे की 12 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दुस्साहस:  छात्रा पर फायर झोंकने वाले युवक की हुई पहचान, स्कूल में विवाद की कहानी भी आ रही सामने

राज्य कोटे के दूसरे राउंड की काउंसलिंग पूरी हो गई है। अब कालेज की छात्र संख्या 85 पहुंच गई है। खाली सीटों के लिए अगले चरण की काउंसलिंग होगी। - प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य मेडिकल कालेज अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed