{"_id":"583b21c34f1c1b3e34088461","slug":"corporate-management-is-responsible-for-the-lack-of-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालकों की कमी के लिए निगम प्रबंधन जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालकों की कमी के लिए निगम प्रबंधन जिम्मेदार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों में चालकों की भर्ती नहीं होने से भारी नाराजगी व्याप्त है। कर्मचारियों ने इसके लिए निगम प्रबंधन को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि चालक नहीं होने से नए मार्गों में वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने चालकों और तकनीकी कर्मचारियों की शीघ्र भर्ती करने समेत दस सूत्री मांगों का जल्द निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि अल्मोड़ा बस डिपो में 52 बसों का बेड़ा हो गया है। चालकों की कमी होने के बाद भी निगम प्रबंधन चालकों की भर्ती नहीं कर रहा है। चालकों की कमी के कारण नए रूट पर बसें नहीं चल पा रही हैं। वर्तमान में 30 से 35 चालकों की कमी है। उन्होंने चालकों की कमी को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।
डिपो उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र आर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों ने परिवहन निगम में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन का भुगतान हर माह की पहली तारीख को करवाने, डिपो कार्यशाला में तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती करवाने, डीजल भरने के लिए फिलिंग मैन की भर्ती करने, डिपो में खराब ई टिकटिंग मशीनों के स्थान पर नई मशीनें देने, कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
समस्याओं का जल्दी समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की भी चेतावनी दी है। बैठक का संचालन डिपो मंत्री राम दत्त पपनै ने किया। जबकि प्रांतीय पदाधिकारी उमेश चंद्र भट्ट, क्षेत्रीय पदाधिकारी भरत लाल टम्टा, प्रेम सिंह बिरोड़िया, रमेश चंद्र जोशी, राकेश कुमार, भगवती नेगी, रोहित कुमार, चंदन सिंह, जीवन लाल, सुरेश जोशी, नवीन चंद्र, गोपाल दत्त जोशी, डीसी कांडपाल, कैलाश प्रसाद आदि मौजूद रहे।