फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona Vaccination in Almora

अल्मोड़ा में टीके के अभाव से टीकाकरण का संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination in Almora
अल्मोड़ा। एक मई से युवाओं को किए जाने वाले टीकाकरण पर पूरे राज्य में ही ग्रहण लग गया है। अल्मोड़ा जिले में भी वैक्सीन का अभाव है। इससे सभी केंद्रों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का ही पूरी तरह से टीकाकरण कर पाना फिलहाल मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

हालांकि रविवार को अवकाश के दिन भी जिले के कुछ केंद्रों में टीकाकरण किया जाएगा लेकिन टीके की कमी के बीच इन केंद्रों में मात्र दूसरी डोज का ही टीकाकरण हो सकेगा। उधर जिले में टीके की कमी के चलते देहरादून और नैनीताल जिलों से वैक्सीन मांगी जा रही है।
विज्ञापन

एक ओर सरकार ने पूर्व में पूरे देश में एक मई से युवाओं के टीकाकरण की घोषणा की थी। वहीं एक मई से अल्मोड़ा जिले में टीके की कमी के बीच 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण की रफ्तार भी घटने लगी है। शनिवार को तमाम केंद्रों में टीकाकरण हुआ लेकिन काफी कम लोगों को ही टीका लग सका। आलम यह है कि अब रविवार को भी मात्र कुछ ही केंद्रों पर मात्र दूसरी डोज का ही टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अब तक राज्य सरकार से टीका नहीं मिल पाने से अल्मोड़ा जिला देहरादून और नैनीताल जिले से वैक्सीन की मांग कर रहा है। इसके लिए पत्र भी भेज दिया गया है। हालांकि सरकार की ओर से ही फिलहाल युवाओं का टीकाकरण स्थगित कर दिया गया है लेकिन एक मई को भी जिले में काफी कम टीका उपलब्ध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed