फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona in Almora

जिले में एक और नए मरीज के साथ कारोना के कुल 184 मामले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Corona in Almora
अल्मोड़ा। जिले में बृहस्पतिवार को एक और युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। युवक पिछले दिनों दिल्ली से लौटा था। सैंपल लेने के बाद उसे क्वारंटीन किया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही अब जिले में मरीजों की कुल संख्या 184 पहुंच गई है। जिसमें से 23 केस अब भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में जिले में कोरोना का एक और नया केस आया है। जानकारी के अनुसार भिकियासैंण ब्लॉक निवासी 35 वर्षीय पुरुष पिछले दिनों दिल्ली से वापस लौटा था। इसके बाद जांच के लिए उसके सैंपल लिए गए थे। इस दौरान उसको क्वारंटीन किया गया था। बृहस्पतिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान अब जिले में कोरोना की संख्या 184 पहुंच गई है। इसमें से 158 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि दो की पूर्व में मौत हो गई हैं। इस दौरान अब जिले में कोरोना के कुल 23 एक्टिव केस बचे हैं। एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब उसके संपर्क में आए अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed