{"_id":"57e570124f1c1b9275a82309","slug":"cooperative-bank-staff-have-collectively-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक कर्मियों ने ली सामूहिक छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंक कर्मियों ने ली सामूहिक छुट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
सहकारी बैंक कर्मियों ने ली सामूहिक छुट्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सहकारी बैंक कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश लेकर काम बंद रखा। जिससे करीब पांच करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंक की सभी शाखाओं में धरना देते हुए कर्मचारियों ने विरोध, प्रदर्शन भी किया। जिला सहकारी बैंक में खाली पदों पर कर्मचारियों की तैनाती, सहकारिता के लंबित ब्याज के भुगतान की मांग को लेकर 26 सितंबर को पूर्ण हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंकों में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतनमान पुनरीक्षित करने के लिए गठित कमेटी की संस्तुतियों के आधार पर निबंधक, सहकारी समिति उत्तराखंड द्वारा कर्मचारियों का वेतनमान पुनरीक्षित करने, सहकारी बैंकों में कर्मचारियों के खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया में देरी न करने समेत मांगों को लेकर गुस्साए कर्मचारियों ने शुक्रवार को सामूहिक अवकाश लेकर बैंक शाखाओं के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने निबंधक एवं सहकारिता मंत्री पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। संगठन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह कनवाल, मंत्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने मांग पूरी होने तक आंदोलन करते हुए 26 सितंबर को पूर्ण हड़ताल की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन में कमल बलसूनी, हरीश तिवारी, वीरेंद्र रावत, चंद्रशेखर बिष्ट, हेमंती मेहता, दिनेश पांडे, दीवान कनवाल, हेम पंत, श्वेता उपाध्याय, लता तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। प्रांतीय संगठन के आह्वान पर अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की भिकियासैंण, भतरौंजखान, मासी, स्याल्दे शाखाओं के कर्मचारी शुक्रवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। जिससे बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं हो सका।