फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cooker laden Pickup seized

कुकर लदा पिकअप पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cooker laden Pickup seized
रानीखेत में एक बैरियर में पकड़ा गया प्रेशर कूकर लदा पिकअप।
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रशासन की ओर से गठित उड़नदस्ते शुक्रवार को 530 प्रेशर कुकर लदा एक पिकअप पकड़ा है। शुरूआती जांच में वाहन चालक जीएसटी बिल नहीं दिखा पाया। दल ने वाहन चालक और वाहन को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रेशर कुकर लदा पिकअप किस मकसद से क्षेत्र में पहुंचा, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। वाहन में प्रचार सामग्री अथवा किसी भी प्रेशर कुकर में भी कोई पार्टी विशेष का लोगो भी चस्पा नहीं है। उड़न दस्ता टीम प्रभारी विपिन तोमर ने बताया कि बैरियर पर चेकिंग के दौरान यह पिकअप पकड़ा गया। इसमें 530 कुकर लदे थे। वहीं, संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन ने बताया कि सामग्री के साथ जीएसटी का पक्का बिल जरूरी हैं। भविष्य में भी बगैर अनुमति के प्रचार सामग्री और अन्य सामग्री नहीं लाने दी जाएगी। प्रेशर कुकर का जीएसटी बिल मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सल्ट पुलिस ने 16 किलो गांजा पकड़ा
अल्मोड़ा। एफएसटी (फ्लाइंग एंड स्टेटिक सर्विलांस टीम) ने शुक्रवार को सल्ट थाना क्षेत्र से एक स्कूटी से 16 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार जिस स्कूटी से गांजा बरामद हुआ वह लावारिस स्थिति में मिली थी। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दन्या थाना पुलिस ने भी गरुड़ाबाज-अंडोली रोड में चेकिंग के दौरान वाहन चालक महेंद्र सिंह निवासी गरुड़ाबाज के पास से पांच पेटी शराब पकड़ी। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह गांजा तस्करों पर गैंगस्टर
अल्मोड़ा। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर भतरौंजखान थाना पुलिस ने दो मामलों में लिप्त छह गांजा तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर लगाया है। थाना मझौला जिला मुरादाबाद निवासी सोनू, हेमंत सिंह और शमीम, निवासी मलकपुर बुढैरा शिवारा जिला बिजनौर के पर गैंगस्टर लगाया गया है। उक्त तीनों अल्मोड़ा जिला कारागार में बंद हैं। इसके साथ ही थाना थलीसैंण जिला पौढ़ी गढ़वाल निवासी ताजवर सिंह, विजय रावत और ईश्वर गुसाई के खिलाफ भी गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, सोमेश्वर थाना पुलिस ने भी शराब पीकर उत्पात मचा रहे महरागांव निवासी चंदन सिंह, भैसडगांव निवासी दीपक सिंह, गिरीश सिंह, और ग्राम डिगारा निवासी चंदन राम का चालान किया है।
शराब पिलाने पर ढाबा संचालक धरा
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर पुलिस ने ढाबे में लोगों को शराब परोस रहे ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। कपकोट पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा है।

कोतवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान नगर के स्टेशन रोड में ढाबा चलाने वाले ललित सिंह परिहार (52) निवासी मोटासिमल थाना बागेश्वर को लोगों को शराब पिलाते हुए पाया। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 60/21 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। उधर, एसओजी प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने पतियासार क्षेत्र में भीम सिंह (45) के कब्जे से 20 लीटर शराब बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed