{"_id":"609eb8208ebc3e36af2ec3c9","slug":"contractual-and-outsourced-personnel-receive-salaries-on-time-almora-news-hld4243675190","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा और आउटसोर्स से तैनात कर्मियों को समय से मिले वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा और आउटसोर्स से तैनात कर्मियों को समय से मिले वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बेस कोविड अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने समेत अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस नेता पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने पार्टी कार्यालय में धरना दिया। उनके समर्थन में कांग्रेस पदाधिकारी भी धरने पर बैठे। कांग्रेस ने संविदा और आउटसोर्स से तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित वेतन देने समेत कोविड अस्पताल में पर्याप्त संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती करने की मांग उठाई है।
पूर्व विधायक तिवारी ने कहा कि बेस कोविड अस्पताल में अविलंब आईसीयू की स्थापना के साथ वेंटिलेटरों की व्यवस्था की जानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जानी चाहिए। आरोप लगाया कि वहां शौचालयों की स्थिति ठीक नहीं है। अस्पताल में निरंतर सेवाएं दे रहे आउटसोर्स से तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को समय से वेतन नहीं मिल रहा है। कोविड अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की कमी से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्टाफ की कमी दूर करने के लिए भी शीघ्र आउटसोर्स और संविदा से स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की जाए।
उन्होंने कहा कि तीमारदारों को कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी नहीं मिलने से दिक्कतें हो रही हैं। अस्पताल में हेल्प डेस्क को सुविधा संपन्न बनाया जाना चाहिए, जिससे कि मरीज के तीमारदारों को सही जानकारी मिल सके। जिले में न्याय पंचायत स्तर पर भी कोविड टेस्ट और वैक्सीनेशन की व्यवस्था करने की मांग की गई। उनके समर्थन में धरने पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, दुग्ध संघ उपाध्यक्ष दीप डांगी, संजय दुर्गापाल, पारितोष जोशी, सचिन आर्या, युकां प्रवक्ता वैभव पांडे, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, छात्रनेता विपुल कार्की आदि ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
सरकार कोविड नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास में जुटी
बागेश्वर। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट का कहना है कि सरकार कोविड नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता कोरोना काल में जनता की सेवा में लगे हैं।
पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता सरकार के कार्यों की आलोचना कर रहे हैं। ऐसे समय में सबको मिलकर कार्य करना चाहिए। हालांकि कांग्रेस पार्टी के बहुत से नेता कोरोना काल में लोगों की मदद भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड रोगियों के उपचार के लिए चिकित्सक रात दिन काम कर रहे हैं। चिकित्सकों की मेहनत से अधिकतर लोग कोरोना को मात दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य विभाग ने उपचार की सभी व्यवस्थाएं की हैं। वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से हो रहा है। अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का प्रयास जारी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की जमकर सराहना की है। साथ ही कोई भी परेशानी होने पर सूचित करने की अपील की है।
समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, लेकिन सरकार की कमियां हैं
बागेश्वर। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण का कहना है कि यह समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है लेकिन कहना पड़ रहा है कि सरकार की नाकामियों के वजह से गांव-गांव तक कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। सरकार दूसरी लहर का अंदाजा नहीं लगा पाई। बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन नहीं करा पाई। अस्पताल ऑक्सीजन, बेड की समस्या से जूझ रहे हैं, यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। सरकार को कमी स्वीकार करते हुए उसमें सुधार लाना चाहिए। देश को जल्द से जल्द कोरोना मुक्त करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। उन्होंने डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत की सराहना की है।
कोविड के दौर में भाजपा लगातार लोगों की मदद कर रही: रौतेला
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेेला ने वर्चुअल वार्ता में बताया कि कोविड संक्रमण के दौर में पार्टी संगठन सेवा ही संगठन अभियान के तहत लोगों की मदद कर रही है। आमजन की सेवा के लिए स्थापित किया गया कोविड कंट्रोल रूम में 24 घंटे की सेवा दी जा रही है।
कहा कि हमारा देश में विश्व में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रहा है। हमारे यहां सरकार ने निर्णय लिया था कि पहले कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण किया गया। कहा कि अभी कई देशों में युवाओं का टीकाकरण शुरू नहीं हो पाया है और हमारे देश में युवाओं का कोरोना टीकाकरण अभियान जोर शोर से चल रहा है। कहा कि सरकार लगातार कोविड के दौरान लोगों की मदद कर रही है। पिछले साल भी 80 करोड़ लोगों को राशन दिया गया था। कहा कि कांग्रेस नेता कोविड काल में केवल भाजपा को बदनाम करने का काम रहे हैं। कहा कि कांग्रेस एक ओर सेंट्रल विस्ट्रा प्रोजेक्ट का विरोध कर रही है और दूसरी ओर इनकी छत्तीसगढ़ सरकार नए विधानसभा भवन का निर्माण कर रही है। (संवाद)